खानाबदोश
Class 11, Hindi, Antra, पाठ- 6, खानाबदोश लेखक - ओमप्रकाश वाल्मीकि प्रश्न-अभ्यास 1. जसदेव की पिटाई के बाद मजदूरों का समूचा दिन कैसा बीता? उत्तर जसदेव की पिटाई के बाद मज़दूरों का समूचा दिन दहशत तथा अदृश्य भय में बीता था। सभी इस डर में जी रहे थे कि सूबेसिंह किसी भी वक़्त लौटकर आएगा और मार-पीट करेगा| 2. मानो अभी तक भट्टे की जिंदगी से तालमेल क्यों नहीं बैठा पाई थी? उत्तर भद्ठा शहर से दूर खेतों में था जहाँ यातायात की उचित व्यवस्था नही थी और न ही मनोरंजन का कोई साधन था। दिन के समय भट्ठे पर बहुत भीड़-भाड़ रहती थी। भट्ठे का संपूर्ण वातावरण हलचल से भरा रहता था। मज़दूर और मालिक सभी अपना काम करते हुए भविष्य के सपने बुनते हैं लेकिन जैसे ही शाम होती है भट्ठे का वातावरण सुनसान हो जाता है, मालिक शहर लौट जाते है और दिनभर की मेहनत से थके हुए लोग अपने-अपने झोंपड़ों में चले जाते हैं जहाँ वे दिनभर की थकावट उतारते हैं। भट्ठा सुनसान जगह खेतों में होने के कारण यह डर लगा रहता है कि कही अँधेरे में साँप-बिच्छू जैसे जंगली जानवर न निकल आए। मानो को रात के समय ऐसा लगता था जैसे आसपा...